नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, कैंसर से जूझ रहे थे ऋषि

  • कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर आज दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।
  • ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर था, चेस्ट इन्फेक्शन के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली

कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड जगत ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान के निधन के एक दिन बाद ही मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते बुधवार रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं’

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!