सिविल सर्विसेज की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग ने सिविल सर्विसेज प्रारम्भिक परीक्षा-2020 की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए 20 फरवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो मुरलीमनोहर पाठक ने बताया की यह कोचिंग सत्र मार्च के प्रथम सप्ताह  से शुरू होगा। इन कोचिंग में  प्रवेश लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर दिया जायेगा जो की 25 फरवरी को प्रस्तावित हैं । अभ्यर्थियों द्वारा सम्पूर्ण शैक्षिक विवरण सहित संस्कृत विभाग के कार्यालय में 25 फरवरी तक भरे जा सकेंगे। कोचिंग में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण एवं उम्र 21 से 35 वर्ष हों तथा यह प्रशिक्षण केवल उन्ही अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जो मुख्य परीक्षा में संस्कृत को वैकल्पिक विषय के  रूप में चुनेगे ।

प्रो. पाठक ने यह भी बताया की संस्कृत विषय को लेकर स्नातक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित शर्तों के अधीन तीन हजार रुपये की मासिक मेरिट स्कॉलरशिप दी जाएगी तथा यह प्रशिक्षण देश के विशिष्ट विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!