स्कूली बस-बाइक की टक्कर में चार की मौत

देवरिया। जिले के खामपार थाना क्षेत्र में भाटपार के सेंट जेवियर्स स्कूल की बस और एक बाइक की टक्कर में चार लोंगों की मौत हो गयी। मरने वालों में चारों नौजवान हैं। खामपार में पकड़ी बाबू-बंगरा बाजार मार्ग पर बाइक और स्कूली बस के आमने सामने टकराने से चार लोगों की मौत हो गयी। खामपार पुलिस के अनुसार मरने वालों में शैलेश यादव ऊर्फ बादल (18 वर्ष) पुत्र अर्जुन यादव भठवा तिवारी , थाना खामपार,जिला देवरिया आनंद (21वर्ष ) पुत्र कामेश्वर यादव धर्म खोर करन थाना खामपार, लालू यादव(20 वर्ष) पुत्र रामेश्वर यादव धर्मखोर करन खामपार,तथा कृष्णा गिरी(20वर्ष) पुत्र प्रेमचन्द गिरी ,निवासी मठिया, थाना खामपार जिला देवरिया हैं।

About Author

यह भी देखें  ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों को 377.52 करोड़ रूपये की सहायता -आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री

Leave a Reply

error: Content is protected !!