लार बाईपास, विकास या बकवास या सत्यानाश?

देवरिया। जिले में विकास की असली तस्वीर देखनी हो तो एक बार लार बाई पास से यात्रा करें। सलेमपुर के सांसद माननीय रविंद्र कुशवाहा के अथक प्रयास से नवलपुर से लार राम जानकी मार्ग तक टू लेन सड़क बन रही। लार बाई पास पर खुदैजा बीबी मख़्दूम गर्ल्स डिग्री कालेज के समीप पुलिया धँस गयी। आये दिन ट्रक फंस रहे। पलट रहे। राहगीर उलट रहे। न तो इस सड़क के निर्माण का कार्य कर रहे कार्यदायी संस्था को चिंता है और न नगर पंचायत को। लार बाई पास, विकास या बकवास या फिर सत्यानाश का पर्याय बन गया है।

पीडब्ल्यू डी के अधिकारियों की कमीशनखोरी और घटिया निर्माण के चलते लार बाईपास टें बोल गया है।

स्थानीय अखबारों में लगातार खबरें प्रकाशित हो रहीं हैं। सत्ताधारी तो मौन हैं हीं विपक्षी दलों के लोंगों की जुबान भी बन्द है। कमीशनखोरी के चलते, घटिया निर्माण हो रहा है। सरकार का पैसा पानी में जा रहा। जनता परेसान है। रोज दुर्घटना हो रही। सड़क दिन दिन भर बन्द रह रही। जिले के अधिकारी भी नहीं ध्यान दे रहे। सरकार की किरकिरी हो रही।

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!