शिक्षिका को उसके बेटे सहित गोलियों से उड़ाया

मऊ।(The News Wala)। यूपी में गिरती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण सामने आया। बेख़ौफ़ बदमाशों ने मंगलवार को घर में घुसकर शिक्षिका व उनके 14 वर्षीय बेटे हर्षित को गोली से उड़ा दिये। दशहरा के दिन साढ़े 11 बजे हुए इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे जिले सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत फ़ैल गयी। मादी बाजार निवासी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका रेखा (42) घर में अपने बेटे हर्षित व सास के साथ थीं। उनके पति सुबह ही कहीं किसी काम से बडरांव की ओर निकल गये थे, इसी बीच पहुंचे बदमाशों ने  इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है। मृतका बलरामपुर जनपद में तैनात थी। वह सोमवार की रात में ही दशहरा की छुट्टियों में घर आई थीं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका था। गोली की आवाज़ सुनकर सास ने शोर मचाया। जब तक लोग जुटते बदमाश भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। शिक्षिका के पति चंद्रशेखर राय लखनऊ में प्रापर्टी डीलर का कार्य करते हैं। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!