बन्टी मास्टर ने कर दिया कमाल, लार में भामाशाहों का धमाल

लार। एक मंच। नेकी की राह। साम्प्रदायिक सद्भाव का बेजोड़ उदाहरण। लार कस्बा के ग्रामीण बैंक के सामने एक स्टाल। स्टाल पर नए पुराने वस्त्रों के ढेर। सामने जरूरतमन्दों की भीड़। नगर के भामाशाह जिनमे हिन्दू हैं तो मुसलमान भी कम नहीं। गट्ठर के गट्ठर , झोला के झोला नए पुराने कपड़े लेकर लोग स्टाल पर पहुँच रहे। स्टाल से अपनी जरूरत के सामान लेकर लोग दुआएं दे रहें।

ये सब सम्भव हुआ है प्राथमिक स्कूल चौमुखा के प्रधानाध्यापक व बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह के पति मनीष कुमार सिंह बन्टी की वजह से। उन्होंने नेकी की राह नाम से लार में एक स्टाल रविवार को लगवाया। नगर के समाजसेवियों, व्यापारियों, पत्रकारों, पुलिस अधिकारियों ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। रविवार को सुबह 8 बजे से ही ग्रामीण बैंक परिसर में जरूरतमन्दों की भीड़ लग गयी। नेकी की राह का स्टाल लगा। नगर के समाजसेवी, पत्रकार व व्यापारी नए पुराने वस्त्र लेकर स्टाल पर दान दिए। उन वस्त्रों को जरूरतमन्दों को दिया गया।
नगर पंचायत लार के बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह और उनके पति शिक्षक बन्टी सिंह के अथक प्रयास से लार में गरीब वर्ग के लोगो को ठंड से बचने के लिए उन्हें स्वेटर, जैकेट,पेंट, शर्ट आदि कपड़े दिया गया । सभासद के सहयोग में शिक्षक राजेन्द्र वर्मा, महफूज लारी , एसआई अमित पांडेय, एसआई महबूब आलम, वरिष्ठ पत्रकार एन डी देहाती, मुन्ना पाण्डेय, भाजपा नेता ओमप्रकाश मोदनवाल, सुधीर सिंह, शिक्षक आफाक अहमद,रविंद्र वर्मा, शाकिब रेडीमेड वाले, कमरे आलम, नफीस, बैजनाथ कुशवाहा, जावेद कौसर लारी, अनिल सोनी, गुड्डू लारी आदि ने कपड़े दान दिए । गरीबो को दान देने का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा । नगर व देहात के सभी जरूरत मन्दो को जाड़े के कपड़े उपलब्ध कराया जाएगा । इस कार्य मे नगर के अधिकांश व्यवसायी सहयोग कर रहे है । लार कस्बे में लगे नेकी की राह के स्टाल की खूब चर्चा रही। अभी दो दिन और यह स्टाल लगेगा।

यह भी देखें  स्वतन्त्रता आंदोलन के सेनानियों का यह अपमान नहीं तो क्या है?

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!