लार कस्बा में एहतियातन लगी अतिरिक्त फ़ोर्स

 

देवरिया। जिले के लार कस्बा में शनिवार को भी अतिरिक्त फ़ोर्स तैनात रही। एहतियातन कस्बा में फ़ोर्स तैनात रही। नगर पंचायत के कार्यालय में शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक निबटाकर शाम को एडिशनल और एडीएम बमुश्किल नवलपुर पहुंचे होंगे तब तक जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी डा श्रीपति मिश्र लाव लश्कर लिए लार पहुंच गए। अधिकारी द्वय पहले लार थाना में पहुंचे। उसके बाद कस्बा स्थित चौकी पर पहुंचकर कस्बा का हाल जाना। शनिवार को अपरान्ह लार कस्बे में स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त जिले से एक बस फ़ोर्स पहुंची। उधर नगर पंचायत लार कार्यालय में एडीएम राकेश, एडिशनल एसपी शिष्यपाल, एसडीएम संजीव यादव, सीओ वरुण मिश्र के नेतृत्व शान्ति समिति की एक बैठक कर नागरिकों से शान्ति बनाये रखने की अपील की। इस अवसर पर साकिर अली,आजम खां,मुसा रजा लारी,समामुल्लाह, रवि प्रकाश सिंह, अरुण सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे।

शनिवार की शाम जिलाधिकारी अमित किशोर व पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने लार का जायजा लिया। नागरिकता कानून को लेकर देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच लार में प्रशासन सतर्क रहा।
शनिवार की शाम साढ़े पांच अधिकारियों का काफिला पहले लार थाने में पहुंचा। उसके बाद लार कस्बा में डीएम व एसपी ने स्थानीय कस्बा के लोंगो से बातचीत की। इस अवसर पर एसडीएम संजीव यादव, सीओ वरुण मिश्र,एसओ लार विजय सिंह गौर, चौकी इंचार्ज कस्बा लार वद्री प्रसाद, एसआई अमित पाण्डेय, एसआई राकेश पाण्डेय, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार पांंडे एन डी देहाती, दिलीप मल्ल, मुन्ना पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश यादव,महफूज लॉरी, अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी देखें  स्मृति ईरानी का लार में भाजपा व हियुवा नेताओं ने किया स्वागत

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!