खरवनिया नवीन में वार्षिकोत्सव, चौपाल, चौकी का उदघाट्न
देवरिया। लार के खरवनिया नवीन में मंगलवार को एक साथ कई कार्यक्रम थे। प्रभावती महा विद्यालय परिसर में स्कूल का वार्षिकोत्सव मना। डीएम की चौपाल लगी। एसपी ने पुलिस चौकी का उदघाट्न किया। सांसद ने गरीबों में कम्बल वितरित किये। संस्था के चेयरमैन नन्दलाल जायसवाल ने वृहद संख्या में लोंगो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव में डीजीपी ओपी सिंह मुख्य अतिथि थे। उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारियां की गयीं थीं। ऐनवक्त पर उनके न आने के चलते पुलिस चौकी का उदघाट्न पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने किया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। संस्था के परिसर में लगे चौपाल में लगभग हर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में एक हजार से ऊपर गरीब लोंगो को सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कम्बल वितरित किये। समारोह को सम्बोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि खरवनिया नवीन लार क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थित है। छोटी गंडक नदी के वजह से इस गॉव में पहुँचने के लिए लार के लोंगो को बहुत दूरी तय करनी पड़ती है। हम प्रयास में हैं कि सोहगरा घाट पर पीपा का पुल बन जाय जिससे यहाँ के लोंगो को सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर पर प्रमुख रूप से अमित कुमार सिंह बबलू, मन्टू सिंह, अरविन्द सिंह, राकेश शुक्ला, मोहन त्रिपाठी, अतुल सिंह, निक्की वर्नवाल, संजीव जायसवाल आदि ने सम्बोधित किया। सभी आगन्तुकों के प्रति संस्था के अध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रमेश यादव, मनोज सिंह, एडिशनल एसपी शिष्य पाल, सीओ सलेमपुर वरुण मिश्रा,थानाध्यक्ष लार विजय सिंह गौर, थानाध्यक्ष भाटपार रानी दीपक कुमार,थानाध्यक्ष बनकटा ,थानाध्यक्ष खामापार भीष्म पाल सिंह यादव,एसडीएम भाटपार रानी ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।