लार पुलिस ने प्रतिशोध में की पिटाई

देवरिया। जिले के लार पुलिस का एक चर्चित सिपाही अपने कारनामों से पुलिस की छबि खराब कर रहा। शासन के मित्र पुलिस के फार्मूले को फेल कर वह मुफ्तखोर सिपाही शत्रु पुलिस बन गया है। लार के पिपरा चौराहा स्थित शराब की दुकानों पर सुरक्षा के लिए उसे सोमवार को लगाया गया था। पियक्कड़ों के लड़ाई में वह अपमानित हो गया। दो को तो उसने चालान कर दिया, लेकिन मंगलवार को प्रतिशोध में शाम 6 बजे बेवजह लोंगो को लाठियों से पीटा।

हाइड्रिल तिराहे स्थित शराब दुकानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
लार। पुलिस के बेलगामी को लेकर जहाँ प्रदेश में विधायक धरना दे रहे वहीं लार में पुलिस का एक बेलगामी चेहरा सामने आया। मंगलवार की शाम पुलिस की एक टीम हाइड्रिल तिराहे पर पहुंची। पुलिस पहुंचते ही लोंगो पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। जो जहाँ मिला लाठियों से पीटा गया। खिड़कियों पर शराब खरीदने के लिए खड़े खरीददार पिटे गए। भगदड़ मच गयी। लार के पिपरा चौराहा स्थित शराब की दुकानों पर मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस ने शराब के खरीददारों पर खूब हाथ साफ़ किया। दर्जनों लोंगों पर पुलिस के डंडे पड़े। पुलिस ने लोंगो को दौड़ा दौड़ा पीटा। ठेले पर भुजा, अंडा बेचने वाले भी नहीं बख्शे गए। पुलिस की इस कार्रवाई में दर्जन लोग लाठी खाये।
घटना के कारणों की जानकारी ली गयी तो पता चला कि कल शराब भट्ठी पर जिन सिपाहियों की ड्यूटी लगी थी उन्हें कुछ पियक्कड़ों ने अपमानित किया था। इस मामले में दो लोगों का आज शांतिभंग में चालान हो गया। पुलिस अपनी खुन्नस निकालने शाम को शराब की दुकानों पर पहुंची। जो जहाँ जिस हाल में मिला उसे पुलिस डंडे से पिटती गयी। कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस यदि कल ही यह कार्रवाई की होती तो इसे बदले की भावना से की गयी कार्रवाही नहीं कही जाती। आज जो कुछ हुआ है सरासर नाइंसाफी है।

यह भी देखें  हरियाणा शराब तस्करों ने लार छोड़ पकड़ी खामपार, बनकटा, भाटपार की राह

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!