हरियाणा शराब तस्करों ने लार छोड़ पकड़ी खामपार, बनकटा, भाटपार की राह

देवरिया। हरियाणा के शराब तस्करों ने लार थाना क्षेत्र का रास्ता छोड़ भाटपार, बनकटा और खामपार की राह पकड़ लिए हैं। बनकटा और खामपार में हरियाणा से मंगा कर डम्प की गयी शराब को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। लार में तो इतनी शराब पकड़ी गयी कि जब थाने में रखने की जगह नहीं बची तो दूसरे थानों को शराब पकड़ कर दी गयी। दो रोज पूर्व ही बनकटा के रुस्तमपुर बहीयारी में 730 पेटी शराब पकड़ी गयी। बनकटा के एसओ विजय बहादुर सिंह व गोरखपुर के प्रवर्तन अधिकारी पीयूष की टीम ने अरहर के खेत से शराब पकड़ लिया। उधर थाना खामपार द्वारा एक व्यक्ति के पास में कुल 140 पेटी प्रत्येक में 48 शीशी कुल 6720ली0 अवैध क्रेज़ी रोमियो बरामद किया गया-* दिनांक 21/01/2020 को थानाध्यक्ष खामपार सुदेश कुमार शर्मा मय हमराही देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि PRV 1480 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नियरवा स्याही नदी के पास झाड़ी में शराब की पेटी रख कर गाड़ी के इंतजार में है। इस सूचना पर विश्वास कर prv को साथ लेकर नियरवा स्याही नदी के पास prv के द्वारा बताए स्थान पर पहुंचने पर एक व्यक्ति झाड़ी के पास बैठा था जिसको हिकमत अमली से घेर कर पकड लिया गया तथा पास में झाड़ी के पास शराब की पेटियां पड़ी थी।तथा पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर उसके द्वारा अपना नाम पता – *01 बुचनी पुत्र सूकत निवासी ग्राम नियरवा थाना खामपार जनपद देवरिया* बताया । तथा बरामद माल *140 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 शीशी कुल 6720शीशी क्रेज़ी रोमियो अवैध शराब* को कब्जा पुलिस लिया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में SO सुदेश कुमार शर्मा थाना खामपार देवरिया, उ0नि0 रामबचन यादव थाना खामपार देवरिया,उ0नि0 शिवचंद्र थाना खामपार देवरिया,
का0 सन्तराम अग्रहरि थाना खामपार देवरिया, का0 धीरज सोनकर थानां खामपार आदि थे।

यह भी देखें  जयपुर: हत्या के आरोपी ने खुद का गला काटा: छेड़छाड़ के बाद आत्मघाती कदम | Jaipur Crime News

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!