गोरखपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत

गोरखपुर। महानगर के सिघड़िया में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोंगो की मौत हो गयी। मरने वालों में एक गृह स्वामी का बेटा व दो मजदूर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये तत्काल आर्थिक मदद देने का एलान किया है। मरने वालों में सिंघड़िया के मकान मालिक ओमप्रकाश पांडेय के बेटे दिवानन्द पांडेय, खोराबार के रामलखना गांव निवासी मजदूर शिव और कडजहां रामनगर के रहने वाले मजदूर धनेश उर्फ कोईल शामिल हैं। मूल रूप से देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के पिपरा कछार गांव निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय आरपीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हैं। कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में गैस गोदाम गली में मकान बनवा कर रहते हैं । मकान की दूसरी मंजिल पर गुरुवार को रेलिंग बनाया जा रहा था । रेलिंग में लोहे की ग्रील लगवा रहे थे। ग्रिल पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार पर गिर गई। काम कर रहे मजदूर खोराबार क्षेत्र के राम लखना गांव निवासी 40 वर्षीय शिव तथा रामनगर कड़जहां निवासी धनेश उर्फ कोईल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!