लार में 50 किलो की बोरी 52 में देने का कोटेदारों ने किया विरोध
डीएम से शिकायत के बाद लार पहुंचे सप्लाई विभाग के चार अधिकारी
लार। वरिष्ठ हॉट निरीक्षक लार के गोदाम पर लूट मची है। भ्र्ष्टाचार का आलम यह है कि कोटेदारों को 50 किलो के खाद्यान्न 52 किलो पर दिए जा रहे। इसका विरोध करने पर भेवली के कोटेदार बांके पाण्डेय का राशन रोक दिया गया था। जब शिकायत जिले पर पहुंची तो जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी के पेच कसे। तुरन्त रविवार को छुट्टी के बाद भी चार अफसर लार पहुंचे और अपने सामने भेवली के कोटेदार का राशन दिलवाये।
लार के एस एम् आई राहुल सिंह ने कोटेदार बांके पाण्डेय का नाम इशू रजिस्टर से काट दिया था। कुछ कोटेदारों ने जिले पर शिकायत की। जिले से डीएम के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार, अनूप शाही, वरिष्ठ अधिकारी वासदेव तिवारी व शिवनारायण रविवार को छुट्टी के बावजूद लार गोदाम पर पहुंचे। अधिकारियों ने अपने सामने बांके पाण्डेय कोटेदार का खादयान्न की निकासी करायी।
इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि इस बात की जानकारी हमें नहीं है। मैं दो दिन पूर्व जाकर मामला सुलझा कर आया था।
लार में कोटेदारों व वरिष्ठ हॉट निरीक्षक विवाद में नित नए मोड़ आ रहे है। रविवार को भेवली के कोटेदार जब राशन को पहुंचे तो उनका नाम इशू रजिस्टर में दर्ज कर गल्ला निकासी होने जा रहा था। इस बीच किसी बात से नाराज विपणन अधिकारी राहुल सिंह ने रजिस्टर से नाम काटकर कोटेदार का वाहन वापस करा दिया। किसी ने इस बात की शिकायत जिलाधिकारी से की। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को लार पहुंच कर विवाद निपटाने का आदेश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले से चार पूर्ति निरीक्षकों को लार भेज कर कोटेदार का खाद्यान्न की निकासी कराया।