8 को काला दिवस मनाएगी सपा

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को विधान सभा के सामने धरना देकर उन्नाव बलात्कार काण्ड की पीड़िता की मौत पर न केवल दुःख प्रकट किया बल्कि 8 को प्रदेश में काला दिवस मनाने की घोषणा की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि ‘उन्नाव की घटना उत्तर प्रदेश में पहली नहीं है. उन्नाव की घटना भयानक दर्द देती है.’ अखिलेश ने कहा कि आज हमारे लिए काला दिवस है. डॉक्टरों की कोशिश से भी जान नहीं बची. अखिलेश यादव ने कहा कि सपा 8 दिसंबर को पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध दिवस मनाएगी. उन्होंने कहा, ‘हम जिलों और महानगरों में शांतिपूर्ण धरना करेंगे. सपा रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर उन्नाव की बेटी के लिए शोक सभा करेगी और जितनी भी बेटियों की जान गई है उन्हें याद करेगी.’पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार जुल्म का शिकार महिलाओं और लड़कियों की मदद नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार जो दुख और परेशानी दे रही है, उसे हटना चाहिए. यह हमारे समाज के लिए काला दिन है.उधर देवरिया में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एमएलसी रामसुंदर दास के नेतृत्व में धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया।उन्नाव पीड़िता की इलाज के दौरान मौत के खिलाफ सपा नेताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव, पूर्व विधायक गजाला लारी, विजय प्रताप यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, कमला यादव, अंबिका यादव, हृदय नारायण जायसवाल, अब्बास अंसारी सहित कई नेता मौजूद रहे।उधर बरहज में सपाइयों ने रामजानकी मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!