कमर दर्द का इलाज़ बिना सर्जरी भी संभव है – डॉ विपिन ओला
The News Wala : कमर दर्द (Backache/Back Pain) आज के समय में एक आम समस्या बन गई है, जिसके कई कारण हो सकते है जैसे भरी समान उठाना, ज्यादा देर तक बैठे रहना, चोट, कमर में लचक, हेल्थ की स्थिति इत्यादि । कमर में मसल्स, लिगामेंट्स, टेंडन्स, डिस्क्स और हड्डियां होती है और इनमें से किसी में भी समस्या होने पर कमर दर्द हो सकता है। जयपुर के प्रसिद्ध न्यूरोफिजीसीयन डॉ विपिन ओला का कहना है कि कमर दर्द के प्रमुख कारणों में मसल्स में लचक, तनाव, क्षतिग्रस्त डिस्क, चीजों को गलत तरीके से उठाना, साइटिका और आर्थराइटिस/ओस्टियोपोरोसिस हो सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि कमर दर्द का इलाज़ संभव है । दवाई के साथ साथ कई एक्सरसाइज व्यायाम हैं जिन्हें अपनाकर आपको राहत मिल सकती है। डॉ ओला कहते है की अगर आप कंधे पर भारी बैग लटकाकर घूमते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योकि इससे आपकी बॉडी खासकर स्पाइन का बैलेंस खराब होता है। आपके बैग का कुल वजन आपके शरीर के वजन का 10 फीसदी से ज्यादा बिल्कुल नहीं होना चाहिए तथा अगर आप ऑफिस में लगातार बैठे रहते हैं तो आपकी कमर के लिए खतरा बढ़ सकता है क्योंकि बैठे रहने पर हमारी स्पाइन पर खड़े होने के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा दबाव पड़ता है। कंप्यूटर पर काम करते हुए सिर और कंधों को सीधा रखें लेकिन कमर को 130 डिग्री पर, ताकि उस पर एक्सट्रा दवाब न पड़े। बीच-बीच में सीट से उठते रहें और स्ट्रेच करें। साथ ही अगर आप बहुत ऊंची हील्स पहनने की शौकीन हैं तो आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है । इसी तरह बिल्कुल फ्लैट पहनना भी सही नहीं है। बेहतर है कि अपने लिए सही हाइट के जूते-चप्पलों का चुनाव करें। पीछे से सपोर्ट वाले सैंडल्स पहनना बेहतर है क्योंकि इससे पैर का बैलेंस बना रहता है।
सावधानी बरतें
-
कमर दर्द के रोगी को हमेशा सख्त बिस्तर पर सोना चाहिए।
-
काम करते समय शरीर बिल्कुल सीधा रखें।
-
ज्यादा भारी सामान न उठाएं।
-
खाने में कैल्शियम और विटमिन की मात्रा बढ़ाएं।
-
एक ही पोजीशन में ज्यादा देर तक न रहें ।