Covid19 – आचार्य व्यास मिश्र स्मृति द्वारा मास्क और खाद्य सामग्री वितरित किया गया

The News Wala : (देवरिया) विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा मलिन बस्तियों में समिति के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए कोरोना वायरस (covid-19) से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ साथ मास्क , साबुन और खाद्य सामग्री वितरित किया गया।
समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देश इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है, कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
समिति के सदस्य रितेश कुमार शर्मा ने लोगो से सामाजिक दूरी बनाए रखने और अपने हाथों को बराबर साफ रखने के लिए प्रेरित किया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मोहन बांसफोड़, नागेश्वर बांसफोड़, राजू बांसफोड़, दल्लू नट, राजू , महेश बांसफोड़ सहित उपस्थित परिवारों में मास्क , हाथ धोने का साबुन ,राहत सामग्री दिया गया।
इस अवसर पर समिति के पवन कुमार मिश्र , रितेश कुमार शर्मा , प्रिन्स मिश्रा, राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!