चूजों के गत्ते में हरियाणा की शराब

देवरिया। ट्रक के पास खड़े होने पर चूजों की चूं चूं। और जांच के बाद हरियाणा की शराब। है न कुछ अजीब। लेकिन है सोलहो आने सच की खबर। जी हाँ शुक्रवार को कुछ यही नजारा था देवरिया जिले के बिहार बार्डर पर। मेहरौना के सिपाहियों ने एक ट्रक से हरियाणा निर्मित 130 पेटी शराब बरामद की। एक हजार मरे चूजे निकले। चौकी इंचार्ज योगेन्द्र यादव ने मरे चूजों को जमीन खोदकर दफनवा दिया। सवाल यह भी उठता है कि देवरिया जिले में प्रवेश के बाद अन्य थानों की पुलिस शराब क्यों नहीं पकड़ पाती। सवाल वाजिब भी है। मेहरौना पुलिस के पास ही वह जड़ी है क्या जो शराब ढूंढ निकालती है। का० दिव्यशंकर राय व दीपक यादव व एक पीआरडी जवान शराब पकड़ने में इतने अभ्यस्त हो गए हैं कि वाहन देखते बता देते हैं कि उसमे शराब है।

शुक्रवार की सुबह मेहरौना चौकी पर का० दिव्यशंकर राय व दीपक यादव संघन वाहन चेकिंग कर रहे थे।तभी लार के तरफ से एक डीसीएम ट्रक तेजी से आ रहा था।गाड़ी रोक कर पुलिस ने पूछ ताछ किया तो चालक ने बताया कि इसमें मुर्गी के बच्चे है। उसकी बातों पर संदेह होने पर गाड़ी को चेक किया गया तो गाड़ी के चारो तरफ कार्टून में मुर्गे के बच्चे और बीच में भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब की पेटी मिला। गाड़ी में शराब पाए जाने के बाद पुलिस ने चालक सुखबीर पुत्र राजबीर निवासी जितपुरा थाना बादरा जिला भिवानी हरियाणा को पकड़ लिया । चालक ने बताया कि शराब बिहार के छपरा ले जाना था । चौकी के पुलिस कर्मियों ने तत्काल गाड़ी पकड़ने की सूचना एसओ लार विजय सिंह गौर को दिया । एसओ पुलिस बल के साथ मेहरौना पहुच कर जानकारी ली । गाड़ी कहा जाएगी इस सम्बंध में एसओ ने बताया कि थाने में गाड़ी खड़ा करने की जगह नही है इसकी जानकारी जिले के अधिकारियों को दे दी गई है । गाड़ी में कितना शराब है और उसकी कीमत क्या है गाड़ी से शराब उतरवा कर गिनती की जाएगी उसके बाद ही पता चल पाएगा । चौकी प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि गाड़ी में जो मुर्गे के बच्चे थे उसमें से काफी बच्चे मर चुके है ।

यह भी देखें  आकर्षण का केंद्र बनी 4 फ़ीट की लौकी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!