सरयुपारिण ब्राह्मण समाज का दिवाली मिलन समारोह 24 को

जयपुर : सरयुपारिण ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह 24 नवंबर दिन रविवार को आयोहित होगा । उक्त जानकारी सरयुपारिण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बलराम मिश्रा ने दी । समाज के महासचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया की सरयुपारिण ब्राह्मण समाज पिछले 3 वर्षों से सामाजिक तौर पर काम कर रही है। सरयुपारिण ब्राह्मण समाज के सदस्य आज देश दुनिया के कोने कोने में कार्यरत है तथा यथा संभव सामाजिक हित में सभी सहयोग कर रहे हैं । उक्त अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह के साथ साथ समाज के प्रगति रिपोर्ट की भी चर्चा की जाएगी तथा नए जुड़े सदस्यों का परिचय भी कराया जाएगा । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित (डॉ) जय नारायण शुक्ला द्वारा गणेश पूजन से होगा । कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए सुरेन्द्र चौबे (9413196107) तथा प्रभाकर दुबे (9829207746) से संपर्क किया जा सकता है ।

About Author

यह भी देखें  जयपुर : 19 को आयोजित होगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Leave a Reply

error: Content is protected !!