मेहरौनाघाट पुलिस चौकी का गुडवर्क और सीना तान फोटो खिंचवाती अन्य थानों की पुलिस

देवरिया। अपराधी को सजा दिलवाना ही पुलिस का मुख्य धेय होता है। इसके लिये पुलिस कुछ लीक से हटकर भी काम करती है। अवैध शराब पकड़ने में जिले के लार थाने की मेहरौनाघाट पुलिस ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। हालात यह हैं कि मेहरौना पुलिस ने इतने शराब लदे वाहन पकड़ लिए हैं कि अब उन्हें रखने के लिए लार में जगह नहीं है। दूसरी तरफ लार थाने में खड़े ट्रकों से शराब व अन्य सामग्री चोरी होने की शिकायतें आने के बाद मेहरौना में पकड़ी गयीं शराब लदी ट्रक अब दूसरे थानों को भेजी जा रही है। सोमवार को सुबह एक बार फिर हरियाणा निर्मित एक ट्रक शराब पकड़ी गयी।
चौकी इंचार्ज मेहरौनाघाट योगेन्द्र यादव अपने हमराहियों दिब्य शंकर राय , धीरज तिवार व दीपक यादव के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। यूपी 42 बीटी 4483 नम्बर की ट्रक सन्देह के आधार पर पकड़ी गयी। ट्रक में हरियाणा निर्मित शराब मिली। चालक चित रंजन कुमार सिंह पुत्र बसन्त सिंह, निवासी पचरा लक्ष्मीपुर, वार्ड नम्बर 11, छितौनी, शिवहर, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब लदे वाहन को चालक सहित लार थाने के सुपुर्द कर दिया गया। अब पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र जैसा निर्देश देंगे पुलिस वैसा कदम उठाएगी। वैसे सोमवार को जो शराब लदी ट्रक पकड़ी गयी है वह भी किसी दूसरे थाने को दी जायेगी। मेहरौना पुलिस की मेहनत पर बैठे बैठाये अपने थानों पर माल मुजरिम के साथ फोटो खिंचाने वाले पुलिसकर्मियों को अपने भी मेहनत कर के अवैध शराब पकड़नी चाहिए। जब देवरिया की सीमा में हरियाणा से अवैध शराब लेकर तस्कर आते हैं तो गौरीबाजार, बैतालपुर पुलिस चौकी, देवरिया सदर कोतवाली, खुखुंदू, सलेमपुर व मईल थाना क्षेत्र के सीमा से ही शराब लदे वाहन आते हैं वहा क्यों नहीं पकड़े जाते यह भी एक गम्भीर प्रश्न है।

यह भी देखें  अबकी दिवाली रूठ न जाए धन की देवी

 

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!