देवरिया में डीएम-एसपी ने समाज के हर वर्ग को किया सम्मानित

देवरिया। रविवार का दिन देवरिया के लोंगों के लिए ख़ास रहा। अयोध्या फैसले के बाद जनपद वासियों ने जो शान्ति का परिचय दिया वह बेमिसाल रहा। देवरिया ही क्या समूचे प्रांत में शान्ति रही। इसका श्रेय उत्तर प्रदेश सरकार की कुशल प्रशासनिक क्षमता को जाता है। देवरिया में डीएम अमित किशोर व एसपी डॉ श्रीपति मिश्र फैसले के दिन जिले के हर क्षेत्र में भरमण किये। स्थिति का जायजा लिए। सम्मान के हकदार तो वे दोनों अधिकारी हैं। इसके बावजूद दोनों अफसरों ने थोक के भाव में लोंगों को सम्मान पत्र वितरित किया। जिन लोंगो को सम्मानित किया गया उनमें पुलिस विभाग के दरोगा भी हैं। पत्रकार भी हैं। समाजसेवी भी हैं। विभिन्न संगठनों के लोग भी हैं। कुछ ऐसे लोंगो को भी सम्मानपत्र वितरित किये गए जो बदनाम भी हैं। जो भी हो जिला प्रशासन का यह कार्य बेहद सराहनीय व अनुकरणीय रहा। स्थानीय स्तरों से जो लिस्ट बनी खोट उसमे हो सकती है, क्योकि लोकल स्तर के लोंगों ने कुछ की खुशामदी में उन्हें सूची बद्ध कर दिया होगा। सत्ता पक्ष के अलावा विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी जो अमन व शान्ति का माहौल बनाने में योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता।

प्रशस्ति पत्र के साथ जिन लोंगो ने फेसबुक व व्हॉट्सप ग्रुपों पर अपनी फोटो पोस्ट किये हैं उन्हें यह याद रखना होगा कि वे उस सम्मानपत्र का सम्मान जीवन पर्यन्त रखें। कम से कम उन्हें ऐसा कोई आचरण नहीं करना चाहिए जिससे समाज में बदरेशन हो। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक देवरिया दोनों अधिकारियों ने सम्मानपत्र वितरित कर एक नेक, विवेकपूर्ण, कुशल प्रशासनिक क्षमता व जनता के बीच लोकप्रियता का कार्य किया है।

यह भी देखें  पुलिस इंस्पेक्टर की मेहनत देख भाउक हुआ किसान, दिया एक लाख का चेक

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!