देवरिया में अमर उजाला की टीम हो रही मजबूत

  • जिला प्रभारी विनोद तिवारी के कार्यभार ग्रहण करते ही दूसरे संस्थान के पत्रकारों में भगदड़ मची

देवरिया। जौनपुर से देवरिया अमर उजाला के जिला प्रभारी बनाये गए विनोद तिवारी के यहाँ आने के बाद दूसरे संस्थान के कई अच्छे लिखाड़ पत्रकार अब उजाला से जुड़ रहे। विनोद तिवारी खुद एक लिखाड़ और निडर पत्रकार हैं। आज में बहुत पहले जब जिले की कमान पत्रकार विनोद तिवारी ने सम्भाली तो तत्कालीन सफेदपोश के खिलाफ न केवल खबर लिखा बल्कि उनसे लोहा भी लिया। पत्रकारों की जब भी कोई समस्या आई विनोद तिवारी अगली कतार में खड़े ही नहीं मिले, पत्रकारों के संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाया। वरिष्ठ पत्रकार और जागरण में सम्पादक बन चुके संजय मिश्र के बाद देवरिया में पत्रकारों और पीड़ित नागरिकों की कोई सुनता है तो उसका नाम विनोद तिवारी है। विनोद किसी भी संस्थान के पत्रकार हों उनसे सम्वाद, बेहतर सम्बन्ध और उनकी मदद में सदा आगे रहने वाले जुझारू पत्रकार हैं। खोजी खबर में माहिर विनोद का कोई जोड़ नहीं। वे केवल नौकरी नहीं बजाते, पत्रकारिता करते हुए अन्याय के खिलाफ खड़े भी होते हैं। विनोद तिवारी के उजाला में जिला प्रभारी बनने के बाद कई दूसरे संस्थान के पत्रकार भाग कर उजाला का झंडा बुलन्द करने में लग गए।  क्षेत्र में विनोद तिवारी को ही पत्रकार अपना नेता मानते हैं इसलिए भी बहुत दिन की उपेक्षा के बाद देवरिया में अपने रहनुमा को पाकर वरिष्ठ पत्रकार भी गदगद हैं।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!