थाना के प्रभारी निरीक्षक पर दुष्कर्म के आरोप, सस्पेंड

श्रावस्ती। वर्दी पहने थे तो जनता की हिफाजत की कसम खाये थे। जब थाने के निरीक्षक बने तो संकल्प भूल गए। झांसा देकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिए। अब कुर्सी गवा कानून के शिकंजे में आ गए। बात श्रावस्ती के महिला थाने के प्रभारी की हो रही है। प्रभारी के पद पर तैनात निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जनसुनवाई के दौरान बस्ती जिले की महिला ने एसपी अनूप स‍िंह से मिलकर अपनी व्यथा बताई। एसपी ने आरोपित निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ भिनगा को सौंपी गई है। बस्ती जिले की एक महिला ने शुक्रवार को एसपी अनूप स‍िंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति मुंबई में रह कर मजदूरी करते थे। इसी दौरान उनके ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ। स्थानीय थाने में निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर की तैनाती थी। पति पर दर्ज मुकदमे के विवेचना के दौरान निरीक्षक से जान-पहचान हुई। इसके बाद उन्होंने झांसा देकर दुष्कर्म किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भिनगा कोतवाल दद्दन स‍िंह को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। आरोपित निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दि

दुष्कर्म के आरोपित निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर का एक माह पूर्व बस्ती जिले से श्रावस्ती के लिए तबादला हुआ था। यहां उन्हें क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई थी। नवागत पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन पूर्व थानों में किए पहले बदलाव में महिला थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार को सिरसिया थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इनके स्थान पर रामसमुझ को महिला थाने की बागडोर दी गई थी। यह मामला जिले में चर्चा के केंद्र में रहा।

यह भी देखें  शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!