Axis Bank में कैशियर को बंधक बनाकर डकैतो ने लूटे 15 लाख रुपये

CCTV फुटेज चेक करती पुलिस

जौनपुर :  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर स्थित एक्सिस बैंक में शनिवार की  दोपहर करीब 12 बजे बैंक में घुसे बेखौफ बदमाशों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 14 लाख 95 हजार रुपये लूट ले गए। बैंक में लूट के बाद बदमाश अराम से असलहा लहराते और धमकी देते हुए मौके से फरार भी हो गए।  कुछ मिनटों के भीतर बेहद शातिराना और फिल्मी अंदाज में जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उससे हर कोई आश्चर्य में है।

बैंक मैनेजर कुणाल सोनी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ, कोतवाल और थाने की फोर्स पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं शहर भर में अलर्ट जारी कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए संदेश जारी कर बैरियर बनाकर जगह जगह जांच पड़ताल शुरू कर दी है ताकि बदमाश भाग कर शहर से बाहर न जा पाएं। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस तलाश कर आरोपितों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। बैंक कैशियर मोहम्मद फैज ने बताया कि सुबह और शनिवार का दिन होने की वजह से बैंक में कर्मचारियों के अलावा बस बेहद कम संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे। चार नकाबपोश लुटेरे आए थे, जिसमे से दो बाइक से उतरते ही तेजी के साथ बैंक में घुसे और जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक उनके सहित अन्य कर्मचारियों व सभी लोगों को धमकाते हुए एक जगह पर बंधक बना दिया।

यह भी देखें  पशुशाला में लगी आग, एक मवेशी झुलसी

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!