मुख्यमंत्री के शहर में बेकाबू डेंगू , भाजपा नेता की मौत

लखनऊ : (The News Wala) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में डेंगू बेकाबू होने की कगार पर है । यहां पूर्व पार्षद और भाजपा नेता मोतीलाल चौरसिया की मौत डेंगू से हो गई । हालांकि डेंगू से इस साल मुख्यमंत्री के शहर में पहली मौत है किन्तु सैकड़ो मरीज डेंगू पॉज़िटिव पाये गए है। शहर के भाजपा नेता मुरली मनोहर ने कहा की प्रशासन की लापरवाही से वार्ड में डेंगू का जबरदस्त प्रकोप है। वार्ड में इस स्थिति की जानकारी नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा चुकी है। लेकिन, फॉगिंग का कोई इंतजाम अब तक नहीं हुआ है।

प्रदेश में बेकाबू डेंगू ने पिछले दो साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अब तक लगभग आठ हजार लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। एलाइजा जांच से इन मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से कई मरीजों की जान जा चुकी है। बीते दो माह से डेंगू कहर बरपा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, डेंगू से अब तक यूपी में 13 मरीजों की जान जा चुकी है। हालांकि वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!