दिन दहाड़े सोने चांदी की दुकान में लूट

 

दिन दहाड़े सोने की दुकान में लूट

अपाची सवार लुटेरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

आसपास के दुकानदारों ने एक लुटरे को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

लार। पड़ोसी प्रान्त बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने बुधवार को जामापुर बाजार स्थित एक दुकान में घुसे पांच हथियारबंद बदमाश करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पांचों अपराधी दो अपाची बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे। दुकान में घुसते ही हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार को कब्जे में लिया और दुकान में रखे करीब 300 ग्राम सोना, लगभग 9 किलो चांदी और नकदी लूट कर ताबड़तोड़ फायरिंग करते भागने लगे।फायरिंग के बीच जब बदमाश भाग रहे थे, तभी स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने साहस दिखाया और पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया गया, जिसे पुलिस को दे दिया गया है।
दुकान मालिक टिंकू सोनार ने बताया कि लग्न का सीजन होने की वजह से शादी-विवाह के कई ऑर्डर पूरे करने के लिए बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने दुकान में रखे गए थे,अपराधियों ने सारा सामान लूट लिया।
इस संबंध में जीरादेई थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है और उससे पूछताछ जारी है। उसके आधार पर जल्द बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी कर ली जाएगी।

About Author

यह भी देखें  अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की बैठक हुयी सम्पन्न

Leave a Reply

error: Content is protected !!