दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही अभियुक्ता गिरफ्तार

 

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर:थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर पुलिस द्वारा उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो की 27 फरवरी को महेन्द्र नाथ उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज मड़िहान मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध धोखे से किसी अन्य के स्थान पर बैठ कर परीक्षा देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

यह भी देखें  यूपी बोर्ड एग्जाम में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मुकदमे की निष्पक्ष विवेचना करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक मड़िहान को निर्देश दिए गए।उक्त निर्देश के अनुक्रम में 28 फ़रवरी को उ0नि0 सुनील कुमार मय पुलिस बल द्वारा थाना मड़िहान पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता सरिता यादव पुत्री रामकृष्ण यादव निवासी हरूआ थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना में पाये गये पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!