25 हजार का ईनामी गैगेस्टर गिरफ्तार
देवरिया के खुखुन्दु पुलिस को मिली कामयाबी
कुशीनगर का रहने वाला आरोपी आर्म्स एक्ट में था
बांछित
देवरिया। जिले के खुखुन्दु पुलिस को आज एक बड़ी बड़ी सफलता मिली। खुखुन्दु पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को बुधवार को परसिया मिश्र स्थित एफसीआई गोदाम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध 315 बोर की तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। खुखुन्दू पुलिस ने 2026 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर व पशु तस्कर छोटे उर्फ गफ्फार (28) पुत्र हबीब निवासी सेमरा हदों टोला लक्ष्मीपुर, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर को बुधवार को परसिया मिश्र स्थित एफसीआई गोदाम के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार कर ली।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले में केस दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था।
उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई लवकुश, जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल विनोद यादव के साथ क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के उपनिरीक्षक रिजवान, हेड कॉन्स्टेबल शामसुलेन खान, कांस्टेबल प्रिंस सिंह, विशाल जायसवाल, विजय कुमार यादव व रितेश सोनकर शामिल रहे। एसओ राहुल कुमार सिंह ने बताया कि गौ तस्करी की केस थानों में केस दर्ज फरार अभियुक्त कर ली गई हैं। 25 हजार का इनाम घोषित था।