प्रेमिका से मिलने पहुंचा फर्जी सिपाही गिरफ्तार

बलिया। इश्क़बाजी में दिल धतूरा हुआ। जनाब को प्रेमिका से मिलने का ऐसा सनक सवार हुआ कि पुलिस की वर्दी में आ गए। जब धरा के धुना गए तो पता चला फर्जी सिपाही हैं। बाइक भी चोरी की मिली। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ इस फर्जी सिपाही को रसड़ा इलाके में पकड़ लिया है। रसड़ा कोतवाली इलाके में बीती रात शुक्रवार को एसआई धर्मेन्द्र कुमार सिंह दल-बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे, जहां से इस फर्जी सिपाही को दबोचा गया है। एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहने हुए फर्जी सिपाही ने रोके जाने पर अपनी धौंस जमानी शुरू कर दी। आरोपी की नेमप्लेट पर राजबीर यादव लिखा था। उससे नाम-पता पूछा गया तो पहले उसने अपना नाम राजबीर यादव निवासी जिला गाजियाबाद बताया। बाइक का नम्बर R-15 के बारे में पूछा गया तो पहले धौंस जमाते हुए इधर-उधर की बाते करने लगा। बाद में उसने अपना नाम रमित पाल सिंह बताया। उसने यह भी कबूल किया कि मैं सिपाही भी नहीं हूं, मैंने एक मोटरसाइकल गाजियाबाद पुलिस लाइन से चोरी की थी, जिसपर एक बैग भी था। उसी में यह वर्दी रखी हुई थी, इसी वर्दी को मैं पिछले दो सालों से पहन रहा हूँ। इश्कबाज साहब के खिलाफ पुलिस ने थाना रसड़ा पर आईपीसी 411, 413, 419, 420, 483, 171 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!