स्कूल ग्राउंड लबालब, जल निकासी का प्रबन्ध नहीं

लार, देवरिया। क्षेत्र में लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश से लोंगो का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। सबसे खराब हालात लार कस्बे की है। लार बीआरसी परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल के ग्राउंड में पानी लबालब भरा हैं। जल निकासी का कोई प्रबन्ध न होने के चलते दूसरा कोई चारा भी नहीं है।
इस सम्बन्ध में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक गोविन्द मिश्र का कहना है कि स्कूल के चारों तरफ ऊंचाई में सड़क बन गयी है। जल निकासी का कोई प्रबन्ध नहीं है। जूनियर हाई स्कूल के खडन्जा से होकर ग्राउंड के पश्चिमी छोर से बच्चे स्कूल पहुँच रहे हैं। ग्राउंड सूखने में समय लगेगा।

About Author

यह भी देखें  हम होंगे कामयाब, मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग: डॉ कनक वर्मा

Leave a Reply

error: Content is protected !!