शिव बरात में झूमे श्रद्धालु

लार क्षेत्र के खेमादेई में शिव मन्दिर में प्रतिष्ठा के बाद रविवार को भव्य शिव बरात निकली। ग्राम प्रधान व उनके पति पार्वती व शिव के रूप में आगे आगे और पीछे समूचे ग्रामीण बराती। अबीर गुलाल उड़ाते , शिव गान करते गॉव में भरमन किये। एक दिन पूर्व शनिवार को कलश यात्रा निकली थी। घोड़े -हाथी, गाजे -बाजे के साथ निकली कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर सरयू तट पर पहुंची। जहाँ पवित्र सरयू नदी का जल भरा गया । कलश यात्रा गांव के कुल देवी खेमादेई की महारानी जी के स्थान से होकर गांव भ्रमण करते हुए शिव मन्दिर पहुंची जहाँ सभी कलश स्थापित किये गए। गॉव की महिलाएं रंग बिरंगे परिधान से सज धज कर सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते मन्दिर से सरयू तट तक गयीं जहाँ से कलश भर कर मन्दिर परिसर में स्थापित किया गया। 6 अक्टूबर रविवार को प्रातः 8 बजे से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य होगा। 7 अक्टूबर सोमवार को दिन में 11 बजे भव्य भण्डारा का आयोजन हुआ। शाम को मन्दिर से एलान हो गया कि गॉव में किसी के यहाँ भोजन नहीं बनेगा। गॉव के समस्त स्त्री, पुरुष, बाल, वृद्ध मन्दिर में ही प्रसाद ग्रहण करेंगे। आचार्य देवेश अवस्थी प्रवचन किये।
इस अवसर पर रवि प्रकाश सिंह उर्फ़ मुरारी सिंह , अनिल सिंह , योगेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह ,बृजेश कुमार सिंह , बिनोद सिंह , संजय सिंह, मंजीत सिंह , बालदेव सिंह , जसवंत सिंह ,पीयूष सिंह, रविशंकर सिंह ,राजु सिंह ,अजय सिंह, चिन्टू सिंह , ब्रजमोहन सिंह, राधा यादव, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी देखें  Captain Rahul Bali on Film Industry’s Role in Boosting Tourism at HORECFEX 2026, Danang

रिपोर्ट:वृजेश कुमार सिंह

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!