मीरजापुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन, दिया सामाजिक एकता व समरसता का संदेश
- मीरजापुर संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव
मीरजापुर (अदलहाट): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई नारायणपुर के केशव शाखा अदलहाट द्वारा रविवार को सत्यानंद सेवा प्रकल्प अदलहाट में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आदित्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से समाज में एकता, प्रेम, सुरक्षा और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जब समाज के सभी वर्ग संगठित होकर उपेक्षित व पीड़ित बंधुओं को आत्मीयता से अपनाएंगे, तभी राष्ट्र अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस पा सकेगा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों व नागरिकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज की पूजा अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधा और संकल्प लिया – “मैं आपकी रक्षा करूंगा, आप मेरी रक्षा करेंगे और हम दोनों मिलकर देश और समाज की रक्षा करेंगे।”
कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने सेवा बस्ती पहुंचकर स्थानीय लोगों को राखी बांधी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अध्यक्षता खंड सह संघचालक मेवालाल ने की। इस अवसर पर विभाग पर्यावरण प्रमुख गोविंद, निखिल विकास, प्रिंस, राजेश खन्ना, अमित पांडेय, अनूप जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक बजरंगी, आरती पांडेय, शिवबालक, राजेश सिंह, राजकुमार पांडेय, चंद्रभूषण सिंह, गोलू सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
