नितिन गडकरी ने जौनपुर को दिया यह सौगात

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सोमवार को नवाचार उद्मिता एवं युवा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की ओर, विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी इन्क्यूबेशन केंद्र और एलुम्नी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने एलान किया कि जगदीशपुर और नईगंज पर ओवरब्रिज समेत कई निर्माण कार्य की घोषणा के साथ उन्होंने कहा कि 2024 तक यूपी की सड़कों को अमेरिका के टक्कर की बना दिया जाएगा।


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की पूंजी युवा हैं। ये भविष्य का निर्माण करने वाले शिल्पकार हैं। युवाओ के ज्ञान में बहुत ताकत है। इसका सही उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने संस्कृति और विरासत का वर्णन करते हुए कहा कि पूरा विश्व आयुर्वेद और योग पर शोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बच्चों के ज्ञान को आकार देने का केंद्र है। इन्हें सही गुरु मिलने पर सही दिशा मिल सकती है। पानी और हाइड्रोजन के उपयोग का कई उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसके शोध पर विश्वविद्यालय जोर देकर अपने संसाधन को पूरा कर सकता है। शोध पर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीयता को ध्यान में रखकर करने से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा इस तरह के शोध पर ध्यान देकर देश के किसान को अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्टे विलेज बनाने की जरूरत है।


यह भी देखें  प्रदर्शनी में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल को देखने के लिए उमड़ी भीड़

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!