मीरजापुर: आपसी विवाद और मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100
- मीरजापुर संवाददाता: अभिजीत श्रीवास्तव
मीरजापुर (अदलहाट): अदलहाट क्षेत्र के बेलहर और घुरहूपुर ग्राम में रविवार को हुए अलग-अलग विवाद और मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बेलहर ग्राम में आपसी विवाद के चलते चन्दन पुत्र सोतीराम और नन्दन पुत्र सोतीराम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बेलहर में नीम का पेड़ काटने और छांटने को लेकर हुए विवाद में स्थानीय निवासी रामवृक्ष पुत्र सुन्दर को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, घुरहूपुर ग्राम में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में शिवपूजन खरवार पुत्र दशरथ खरवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।