बनकटा का रेल अंडरपास तीन माह से बन्द

देवरिया। भटनी- छपरा मार्ग पर स्थित बनकटा रेलवे स्टेशन के पूरब बना रेल अंडर पास तीन माह से बन्द है। न रेल विभाग को चिंता है न स्थानीय नेताओं को आवाज उठाने का समय है। मीडिया में भी यह खबर आज तक नहीं प्रसारित हुई। तीन माह से अंडर पास पानी से भर है। पानी एक दो फीट नहीं पांच फीट। इस रास्ते कोई वाहन नहीं जा सकता। जिसे अस्पताल और ब्लॉक मुख्यालय जाना होता है वह पांच किमी घूम से जाता है। इंगुरी सराय गॉव के पास बनकटा में बना यह अंडर पास बेमतलब होकर रह गया है। जुलाई में जब पहली बारिश हुयी तभी से अंडर पास में पानी भर गया। सितम्बर बीत गया पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई। रेल विभाग के जिस इंजीनियर ने यहाँ अंडर पास को बनाने का प्रस्ताव किया उसके बुद्धि की बलिहारी है। उसे क्या यह नहीं पता था कि बरसात में यहाँ पानी भी लगेगा। तीन करोड़ 65 लाख रूपये का प्रोजेक्ट शोपीस बनकर रह गया है। जनता परेशान है क्योकि रेल विभाग ने बनकटा में 107 नम्बर गेट बन्द कर दिया। पूर्वी गेट बन्द किया गया और अंडर पास सफल नहीं हुआ। रेल विभाग को चाहिए कि गेट नम्बर 107 को फिर चालू करे जिससे आम जनता को राहत मिले।

-बनकटा से ग्राउंड रिपोर्ट

डॉ मधुलेश पाण्डेय निल्को की नजर से

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!