लार नगर पंचायत में चेयरमैन के खिलाफ सभासदों का प्रदर्शन, मनमाने टेंडर और भेदभाव के आरोप

देवरिया जिले की लार नगर पंचायत में गुरुवार दोपहर बाद उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब नगर के अधिकांश सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं और मनमाने ढंग से टेंडर जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कार्यों के आवंटन में भी भारी भेदभाव किया जा रहा है, जिससे कई वार्ड विकास से वंचित हैं। इसी विरोध में सभासद नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और चेयरमैन का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में लगाए गए सूचना बोर्डों को उखाड़कर आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन केवल अपने करीबी ठेकेदारों और समर्थक वार्डों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि बाकी वार्ड उपेक्षित हैं और वहां कोई काम नहीं हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सका। सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ जांच की मांग करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। उनका स्पष्ट कहना था कि अब और चुप नहीं बैठा जाएगा, नगर के विकास में सभी वार्डों को समान अवसर मिलना चाहिए और मनमानी पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!