सिरोही : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विदाई समारोह मनाया

प्रभु सिंह, सिरोही | सिरोही के विरवाड़ा सेक्टर पर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता भागु बेन के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी।  कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में आंगनवाड़ी सुपरवाईजर गीता मैडम, आँगनवाड़ी कार्यकता पुष्पा सोलंकी, पिंकी गर्ग, चन्दन कुंवर, गोदावरी बेनजी, छगन कुंवर आदि ने मिलकर विदाई समारोह का आयोजन किया। अंत में भागु बेनजी ने अपने विचार व्यकत किये जिसमे इतने साल सभी का साथ देने और इतना प्यार देने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

About Author

यह भी देखें  जयपुर में राष्ट्रगान के दौरान शिक्षकों की लापरवाही, क्लासरूम में मोबाइल

Leave a Reply

error: Content is protected !!