विहिप और बजरंग दल द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन

अभिजीत श्रीवास्तव, अदालहाट (मीरजापुर): सावन मास के अवसर पर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा ईकाई बजरंग दल के नेतृत्व में सोमवार को विशाल मोटरसाइकिल हिंदू जनजागरण एवं जलाभिषेक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म और आस्था के माध्यम से हिंदू जनमानस में एकता और जनजागरण की भावना को सुदृढ़ करना है।

काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री सत्यप्रकाश ने इस अवसर पर बताया कि यह यात्रा धर्म और आस्था का एक विराट संगम है, जो वर्तमान समय में हिंदू एकता और जन जागरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बल दिया कि धार्मिक यात्राएं और अनुष्ठान हिंदुत्व जागरण व धर्मांतरण से बचने में सहायक होते हैं तथा जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर ‘हिंदू हम सब एक हैं’ की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने “हिंदव सौदरा सर्वे न हिन्दू पतितो भवेत, मम दीक्षा हिन्दू रक्षा मम मंत्र समानता” के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी हिंदू सहोदर भाई हैं और कोई भी अछूत नहीं है।

उन्होंने कुछ तथाकथित संगठनों द्वारा फैलाए जा रहे जातिगत द्वेष पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए हिंदू समाज का सामूहिक प्रकटीकरण अनिवार्य है। श्री सिंह ने परिवारों में घटती जन्मदर को चिंता का विषय बताते हुए संयुक्त परिवार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से आने वाली पीढ़ी को संस्कारयुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह यात्रा रैपुरिया घाट, नारायणपुर से शुरू हुई, जहाँ से सभी शिवभक्त पवित्र जल लेकर बाबा जागेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किए। यात्रा नारायणपुर, अदलहाट, कुदारन, चित्तबिश्राम, चुनार मोड़, अहरौरा चुंगी, मदारपुर, शिकारगंज से होते हुए जगेश्वर नाथ तक पहुँची।

यह भी देखें  चमकेगा नदीम जावेद का सितारा, या जायेगा गर्दिश में ?

बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अभय ने इस आयोजन को धार्मिक उत्साह और एकता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री कृष्ण गोपाल, जिला प्रचार प्रमुख अभिजीत, विवेकानंद, अभिषेक, सागर, पंकज, बाबू, शुभम, सत्यम, सागर, धीरज और संयोजक विजय जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता और शिवभक्त उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!