टाटा क्लासएज लिमिटेड और समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बीच रणनीतिक शैक्षिक साझेदारी की घोषणा

टाटा कंपनी के अंतर्गत एक इनोवेटिव शिक्षा तकनीकी (EdTech) संस्था टाटा क्लासएज लिमिटेड (TCE) ने मूल्य-संपन्न समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए AZVASA के तत्वावधान में संचालित प्रसिद्ध समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स के साथ रणनीतिक शैक्षिक साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी दोनों संस्थाओं के उस साझे मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में शिक्षार्थियों के लिए शिक्षा के अनुभव को रूपांतरित करना है।

रणनीतिक दृष्टिकोण

टाटा समूह की इनोवेशन व ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण की सदियों पुरानी परंपरा पर चलते हुए टाटा क्लासएज लिमिटेड इस साझेदारी को शैक्षिक क्षेत्र में अपने कार्य को और अधिक व्यापक बनाने के एक अवसर के रूप में देखती है।

श्री के.आर.एस. जमवाल, कार्यकारी निदेशक, टाटा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड एवं चेयरमैन, टाटा क्लासएज लिमिटेड ने कहा, “टाटा क्लासएज और समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बीच यह साझेदारी हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जिसमें हम इनोवेशन व उत्कृष्टता के माध्यम से शिक्षा में परिवर्तन लाना चाहते हैं। टाटा क्लासएज के शैक्षिक समाधानों को समसिध की चरित्र निर्माण व मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली से जोड़कर, हम एक ऐसा प्रभावशाली तंत्र बना रहे हैं जिसमें परंपरा और तकनीक का उचित समावेश हो। यह केवल डिजिटल परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अगली पीढ़ी को ज्ञान, कौशल और मूल्यों से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”

समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स के लिए यह पहल विद्यार्थियों को सहानुभूतिपूर्ण, सजग एवं भविष्य-उन्मुख बनाने की अपनी निरंतर यात्रा को मजबूती प्रदान करती है।

श्री वासा श्रीनिवास राव, समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक चेयरमैन ने कहा, “हमारा प्रयास हमेशा से चरित्र निर्माण और नवयुवाओं की सोच को प्रज्वलित करने की रही है। टाटा क्लासएज के साथ साझेदारी हमारे इस दृष्टिकोण को विश्व की सर्वोत्तम नीतियों व तकनीक-संचालित शिक्षण परिवेश के साथ जोड़ते हुए और मजबूत करता है जिसके साथ हम उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध भी रहते हैं जो हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।”

यह भी देखें  ओमान में ड्रोन हमले के बाद पूर्वांचल के दो युवक लापता, देवरिया से कुशीनगर तक परिवारों में कोहराम

शिक्षा के प्रति समग्र दृष्टिकोण

TCE के आधुनिक शैक्षणिक समाधान और इनोवेशन से भरपूर शिक्षण पद्धतियों को समसिध की मूल्य-आधारित शिक्षा पद्धति के साथ जोड़कर यह साझेदारी एक ऐसा ईको-सिस्टम तैयार करने की दिशा में बढ़ रही है जो सहानुभूतिपूर्ण, सजग और भविष्य के लिए तैयार विद्यार्थियों का निर्माण व विकास कर सके। इस साझेदारी के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

 

  • तकनीक-संवर्धित कक्षा अनुभव: विश्वस्तरीय डिजिटल उपकरणों और इनोवेटिव शिक्षण विधियों का समावेश।
  • चरित्र और नेतृत्व निर्माण: नैतिक नेतृत्व विकास व सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने हेतु कार्यक्रम बनाना।
  • शिक्षा नेटवर्क का विस्तार: छात्रों को TCE की व्यापक शैक्षिक प्रणाली और समसिध की समग्र शिक्षण प्रणाली तक पहुँच प्रदान करना।
  • भविष्य कौशल विकास: आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, सहानुभूति और सहयोग जैसे कौशलों को बढ़ावा देना।

यह साझेदारी समसिध के सभी स्कूलों सहित उनके आगामी पब्लिक स्कूल फ्रेंचाइज़ी नेटवर्क के लिए भी प्रभावी होगा।

कार्यकारी विचार व आगे की दिशा

तरुण भोजवानी, निदेशक, टाटा क्लासएज लिमिटेड ने कहा, “टाटा क्लासएज केवल अपना विस्तार नहीं कर रहा है, बल्कि शिक्षा में निरंतर इनोवेशन लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। समसिध के साथ हमारा उद्देश्य पाठशालाओं के डिजिटल परिवर्तन की यात्रा में उनका एक भरोसेमंद, पूर्ण समाधान भागीदार बनना एवं शिक्षण अनुभवों को बेहतर बनाना, शिक्षकों की क्षमताओं को सशक्त बनाना और तकनीक को शिक्षण में सार्थक रूप से एकीकृत करना है।”

समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सीईओ इंदु सन्नू ने इस साझेदारी के बड़े उद्देश्य पर बल देते हुए कहा, “हम मानते हैं कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिम्मेदार वैश्विक नागरिकों के निर्माण का साधन है। टाटा क्लासएज के साथ हम इस विश्वास को नई ऊर्जा और उत्कृष्टता के साथ साकार करने की दिशा में एक साहसिक कदम उठा रहे हैं।”

यह भी देखें  राज्यपाल ने विधानसभा में दिया अभिभाषण

यह साझेदारी देशभर में स्कूल ईको-सिस्टम के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है – जहाँ तकनीक, चरित्र और रचनात्मकता मिलकर अगली पीढ़ी को लगातार परिवर्तनशील दुनिया के लिए तैयार करते हैं।

संस्थाओं के बारे में

टाटा क्लासएज लिमिटेड, टाटा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है जो अपने शैक्षणिक समाधानों के समावेशन के साथ स्कूलों के लिए डिजिटल शिक्षण की सहज प्रक्रिया को सुनिश्चित करती है। टाटा समूह की शिक्षा के प्रति गहन प्रतिबद्धता के साथ, यह कंपनी शिक्षाशास्त्र, तकनीक और कंटेंट में इनोवेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रभावशाली और अर्थपूर्ण शिक्षण अनुभव तैयार करती है।

AZVASA एजुकेशन सर्विसेज ने देश में अग्रणी लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, पाठ्यक्रम, मूल्यांकन व स्कूल प्रबंधन सेवाएं विकसित की हैं। इसके अंतर्गत समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स एक प्रगतिशील K-12 संस्थाओं का नेटवर्क बन चुका है, जिसे चरित्र शिक्षा, सजगता और समग्र विकास के लिए पहचाना जाता है। प्रमुख शहरों में स्थित कई कैंपसों के माध्यम से समसिध ऐसे शिक्षण परिवेश निर्मित करता है जहाँ मूल्य और शैक्षिक उत्कृष्टता दोनों को समान महत्व दिया जाता है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!