राज्यपाल ने विधानसभा में दिया अभिभाषण

जयपुर, 19 जनवरी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र में अभिभाषण दिया।
इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के विधानसभा में प्रातः 11 बजे पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री श्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत और विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। बाद में राज्यपाल श्री मिश्र अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में गये।
इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना का सदन के सभी सदस्यों को वाचन  करवाया और बाद में संविधान के मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया।

About Author

यह भी देखें  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मुंगरा थाने का किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!