अखिलेश का तंज और शाह का तीखा जवाब: ‘हमारे करोड़ों मेंबर्स, आप तो 25 साल तक अध्यक्ष बने रहो

नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2025: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चल रही चर्चा के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “इतनी बड़ी पार्टी और अभी तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही।” इस पर अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा, “हमारे पास 12 करोड़ कार्यकर्ता हैं, हमें उनमें से चुनना पड़ता है। आपके लिए तो परिवार के पांच लोग ही काफी हैं, जाओ, 25 साल तक अध्यक्ष बने रहो।”

यह नोंकझोंक उस वक्त हुई जब सदन में वक्फ संशोधन बिल पर बहस चल रही थी। अखिलेश ने बिल के मुद्दे से भगवा से भटक गए और भाजपा की आंतरिक राजनीति पर निशाना साधा। लेकिन शाह ने मौके को भुनाते हुए उनकी टिप्पणी को हल्के अंदाज में लिया और जवाब में सपा की पारिवारिक राजनीति पर चुटकी ली। शाह के इस जवाब पर सत्तापक्ष के सांसदों ने मेजें थपथपाईं, वहीं विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

वक्फ बिल पर बहस जारी
इस बीच, वक्फ संशोधन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तनातनी बनी हुई है। एनडीए सहयोगी टीडीपी, जदयू और एलजेपी ने बिल का समर्थन किया है, जबकि विपक्ष इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहा है। चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी विपक्ष पर हमला बोला और कहा, “वक्फ के खौफ से देश को आजादी चाहिए।”

अखिलेश और शाह के बीच यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर भी छा गई, जहां समर्थक और आलोचक दोनों अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। यह घटना एक बार फिर संसद में राजनीतिक नाटक और हाजिरजवाबी का रोचक नमूना बन गई।

यह भी देखें  आयुष मंत्रालय ने विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का लक्ष्य सफलतापूर्वक किया हासिल

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!