यूपी विधान सभा उप चुनाव – समाजवादी पार्टी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को 5 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. जिसमें घोसी, मानिकपुर, जैदपुर, जलालपुर और प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट

  •  घोसी से सुधाकर सिंह सपा प्रत्याशी
  • मानिकपुर से निर्भय सिंह पटेल प्रत्याशी
  • जैदपुर से गौरव रावत सपा प्रत्याशी
  • जलालपुर से सुभाष राय सपा प्रत्याशी
  • प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल प्रत्याशी

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को भाजपा ने 13 राज्यों के लिए कुल 32 उम्मीदवारों की घोषणा की. ये नाम असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश राज्यों के लिए घोषित किए गए.

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इन नामों की घोषणा की. इस सूची में असम से चार, केरल से पांच, उत्तरप्रदेश से 10 उम्मीदवार और बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना से एक-एक उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई.

भाजपा के उपचुनाव के कैंडिडेट्स

  • लखनऊ कैंट से सुरेश तिवारी
  • जलालपुर से राजेश सिंह
  • गोविंनगर सुरेंद्र मैथानी
  • घोषी विजय राजभर
  • जैदपुर अमरीश रावत
  • मानिकपुर आनंद शुक्ला
  • इगलास राजकुमार सहयोगी
  • रामपुर से भारत भूषण गुप्ता
  • गंगोह कीरत सिंह को बनाया गया कैंडिडेट

बता दें कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और इन सीटों पर नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. उत्तर प्रदेश की सीटों पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. इससे पहले लोकसभा चुनावों में दोनों ने एक साथ गठबंधन में दांव आजमाया था, जिसमें सपा ने पांच और बसपा ने 10 सीटें जीती थी, और इसके बाद दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था.

यह भी देखें  महिला की मौत के बाद देवरिया में बड़ा एक्शन, न्यू अपोलो अस्पताल सील

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!