राजस्थान पुलिस और आइडियाफोर्ज ने जयपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम में ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन

जयपुर, 14 अगस्त, 2024: राजस्थान पुलिस ने प्रमुख ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ साझेदारी में, 14 और 15 अगस्त को जयपुर की जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान, स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ उन उत्कृष्ट सेवाएँ देने के एवज में राजस्थान पुलिस पायलट्स का सम्मान भी किया गया। विगत छह वर्षों में, इन समर्पित पायलट्स ने विभिन्न अभियानों में 50 से अधिक आइडियाफोर्ज ड्रोन्स का उपयोग किया, जो सार्वजनिक सुरक्षा और सरकारी सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।

14 अगस्त को इस आयोजन की शुरुआत एक शानदार ड्रोन शो के साथ हुई, जिसमें खोज और बचाव अभ्यास के तहत अत्याधुनिक लंबी दूरी के ड्रोन, उन्नत नेत्र वी4 प्रो की बेहतर क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद, राजस्थान पुलिस ने फोर्स के भीतर एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया, जिसमें समृद्ध विरासत और प्रतिभाओं का जीवंत प्रदर्शन शामिल था। कार्यक्रम में यह दिखाया गया कि नेत्र वी4 प्रो व्यावहारिक पुलिसिंग में उन्नत तकनीक का उपयोग कैसे करता है। इसके साथ ही, आधुनिक पुलिसिंग में नई तकनीक के सफल उपयोग पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन के समय एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान, पायलट्स को उनके योगदान और लोगों की भलाई के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। जिसमे सर्वश्रेष्ठ ड्रोन पायलट जोधपुर से इंद्र राम और जोधपुर के ही महावीर प्रसाद; सबसे नवीन उपयोग केस में टोंक के शिव प्रकाश; उत्कृष्ट निगरानी में ​​बीकानेर के बाबू लाल डूडी; बीकानेर के सांवरमल; भरतपुर के मनीष कुमार और भरतपुर के ही हेमेंद्र सिंह।

यह भी देखें  भारत-फ्रांस राफेल डील: 63 हजार करोड़ में 26 राफेल मरीन जेट्स, 2028 में पहला जेट भारत पहुंचेगा

15 अगस्त को, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और समारोह को राजस्थान पुलिस के फेसबुक और यूट्यूब चैनल्स पर लाइव स्ट्रीम किया जायेगा तथा नेत्र वी4 प्रो ड्रोन का शो भी होगा और पायलट्स की उत्कृष्ट सेवा के लिए उनको सम्मान किया जायेगा।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!