घुमंतू परिवारों को 2 अक्टूबर को मिलेंगे ऑनलाइन पट्टे

जयपुर, 12 अगस्त। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जाति के परिवारों को 2 अक्टूबर को एक साथ ऑनलाइन पट्टे दिये जायेंगे। साथ ही कहा कि विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों को त्वरित गति से समय पर पूरा करें।
पंचायती राज मंत्री सोमवार को शिक्षा संकुल के सभागार में पंचायती राज विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। सर्वप्रथम उन्होंने अधिकारियों को हरियालो राजस्थान अभियान को सफल और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बारे में कहा कि भारत में राजस्थान सबसे स्वच्छ राज्य दिखना चाहिए। ठोस व तरल कचरा प्रबंधन पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास शौचालय नहीं है उनका सर्वे किया जाए।
ग्रामीण परिवारों को चिन्हित करके शौचालय बनाने और उनका उपयोग करने के बारे में जागरुक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 01 करोड़ 09 लाख शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही तरल कचरा प्रबंधन के लिए पॉलिसी बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
श्री दिलावर ने पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित अधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और ना ही करने देंगे। पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित है। अपने परिवार में भी कड़ाई से पालन करें। प्लास्टिक की पानी की बोतल का भी उपयोग नहीं होना चाहिये। बच्चों को भी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाए। बच्चे जिद्दी होते है वे अपनी जिद्द से परिवार वालों को समझाएंगे।
पंचायती राज मंत्री ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि परंपरागत तरीके से बने हुए कुंड, बावड़ी, तालाब एवं एनीकट जैसी जल संरचनाओं की सफाई, जीर्णोद्धार, मरम्मत व गहराई के लिए मिट्टी निकालने का कार्य जनसहभागिता से करवाया जाए। तालाबों के केचमेंट एरिया खाली करवायें और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करवाया जाए।
श्री दिलावर ने स्वामित्व योजना को व्यवहारिक बनाने, सभी के साथ समानता का व्यवहार करने के बारे में निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्ट्रक्चर बनाकर पानी को रोकने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अटल भूजल योजना, महानरेगा एवं अन्नपूर्णा रसोई योजना की भी समीक्षा की।
शासन सचिव एवं आयुक्त श्री रवि जैन ने पॉवर पॉइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से विभागीय योजनाओं, कार्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस बैठक में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी देखें  यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP ने आठ उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को नहीं मिला मौका

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!