RPSC Job Alert : डिप्टी जेलर, वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट-आईटीआई के पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी

 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को कारागार विभाग में डिप्टी जेलर के 73 पदों तथा कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (प्राविधिक शिक्षा) में वाइस प्रिंसिपल/सुपरीटेंडेंट-आईटीआई 36 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि डिप्टी जेलर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 6 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 8 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उक्त भर्तियों की परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के संबंध में विशेष दिशा निर्देश
अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन-पत्र में धुंधली फोटो अपलोड नहीं करने एवं आवेदन अवधि के दौरान की नवीनतम फोटो जिस पर दिनांक भी उल्लेखित हो को ही अपलोड करने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसी अपलोड की गयी फोटो को परीक्षा केन्द्र में उपस्थिति-पत्रक पर चस्पा करने के लिए साथ लाना होगा एवं अन्य फोटो को मान्य नहीं किया जायेगा। कालान्तर में इसी फोटो को काउंसलिंग/साक्षात्कार के समय विस्तृत आवेदन-पत्र में भी उपयोग में लेना होगा। अर्थात ऑनलाइन ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड की गई नवीनतम फोटो से अन्य/असमान फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थी को स्वयं के हस्ताक्षर के साथ ही अब बांये हाथ की अंगूठा निशानी को स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में अभिजागर के सामने अभ्यर्थी की पुनः अगूंठा निशानी ली जायेगी ताकि प्रतिरूपण के मामलों में त्वरित कार्यवाही की जा सके।
अभ्यर्थी के द्वारा आवेदन की तिथि तक अर्जित अनुभव को भर्ती विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में तैयार कर ऑनलाइन आवेदन के समय ही अपलोड करना होगा, अन्यथा आवेदन-पत्र स्वीकार ही नहीं किया जायेगा एवं ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि तक अर्जित वांछित अनुभव प्रमाण, अभ्यर्थी द्वारा अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र नहीं होगा।
ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड में दर्ज प्रविष्टि यथा स्वयं का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि व लिंग को जाँच—परख ले क्योंकि वन टाइम रजिस्ट्रेशन में सूचना स्वतः प्राप्त कर ली जाती है। यदि आधार कार्ड में लगी हुई फोटो 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आधार कार्ड में त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि तथा फोटो को अपडेट कर लें ताकि सही सूचना आवेदन-पत्र में दर्ज हो सके एवं परीक्षा आयोजन के समय प्रवेश-पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आधार कार्ड में लगी हुई फोटो से किया जा सके।
यह भी देखें  राजस्थान विज्ञान महोत्सव एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का भव्य समापन

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!