पुरालेखपाल, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, रसायनज्ञ एवं शोध अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से

 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग हेतु पुरालेखपाल, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, रसायनज्ञ एवं शोध अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 3 अगस्त से 5 अगस्त 2024 तक किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इसमें पुरालेखपाल एवं सहायक पुरालेखपाल के पदों हेतु 3 अगस्त 2024 तथा शोध अध्येता तथा शोध अधिकारी के पदों हेतु 4 अगस्त 2024 को परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार रसायनज्ञ के पद हेतु 5 अगस्त 2024 को परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया है। पूर्व में इन परीक्षाओं का आयोजन 3 व 4 अगस्त को किया जाना प्रस्तावित किया गया था।
5 जिला मुख्यालयों पर होगा आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन
आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!