राजकीय आईटीआई कॉलेज गैपुरा में मनाया गया विश्व योग दिवस

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर:दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विंध्य योग सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला सिंह ने आईटीआई कॉलेज में जनपद की विभिन्न स्थानों से आए हुए विद्यार्थियों को विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य आलोक कुमार सिंह ने कहा कि योग की गूंज आज देश की कोने कोने में गूंज रही है , हम सबके लिऐ सौभाग्य की बात है कि भारत इसका प्रतिनिधित्व कर रहा है, आज सभी को योग से जुड़कर के अपने जीवन को स्वस्थ एवं निरोग बनाना चाहिए ।
इस अवसर पर युवा भारत के जिला प्रभारी प्रवीण मौर्य,योग शिक्षक अनिल कुमार मौर्य,सहयोगी शिक्षक ध्यानचंद के साथ-साथ विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाएं एवं योगी जन ने योग दिवस में हिस्सा लिया।

About Author

यह भी देखें  ऑपरेशन सिंदूर पर संसद भवन में चर्चा, पीएम मोदी का बड़ा बयान - The Newswala

Leave a Reply

error: Content is protected !!