डीएम ने ली जिला गंगा समिति एवं पौधरोपण समिति की बैठक

 

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर |  जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति एवं जिला पौधरोपण समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने वर्ष 2023-24 में वृक्षारोपण हेतु भूमि चयन के संबंध में जानकारी विभिन्न विभागों से ली। साथ ही समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि भूमि चयन करने के साथ-साथ निर्धारित समय एवं प्रारूप पर कार्य योजना बनाकर दे दें। जिला गंगा समिति की बैठक में नदियों की साफ-सफाई वह सुंदरीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई जिस पर उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, शव दाह गृह पर साफ-सफाई कराए जाने हेतु निर्देशित किया। डीएफओ प्रवीण खरे ने बताया कि जनपद में 52 लाख पौधे लगाए जाने के लक्ष्य है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि स्थल चयन कर ले और जल्द से जल्द गड्ढा खोदने की कार्यवाही शुरू की जाएं। सभी विभाग वृक्षों की सुरक्षा के उपाय किया जाय। ग्राम पंचायतों में मनरेगा से ट्रेंचिंग की जाए। इस बार जिलाधिकारी द्वारा नामित सेक्टर अधिकारी लगाए जाएंगे जो पौधरोपण के सम्बंध में सभी व्यवस्था करना सुनिश्चित करेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पर्यावरण के रक्षा के लिए शपथ भी दिलाई।

About Author

यह भी देखें  Dr. Madhukar Gupta Honored with Global Electoral Management Award for Rajasthan State Election Commission's Electoral Excellence

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!