पेयजल समस्या के समाधान हेतु गुढाबांध से मेज नदी में छोड़ा जाएगा पानी

बूंदी, 27 मई। हिण्डोली उपखण्ड क्षेत्र में भू जल स्तर में सुधार कर आमजन को पेयजल की उपलब्धता के दृष्टिगत गुढ़ा बांध से मेज नदी में पानी छोड़ने को लेकर सोमवार को जिला कलक्टेªट सभागार में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा हिंडोली कस्बे सहित क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए गुढा बांध से मेज नदी में बडा नयागांव के निकट स्थित एनीकट को भरने के लिए जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल वितरण समितियों एवं जल उपयोक्ता संगमों के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन विभाग एवं तहसीलदार हिण्डोली को निर्देश दिए कि उपखण्ड अधिकारी हिण्डोली का सहयोग लेकर गुढा बांध से बडा नयागांव एनीकट तक के बहाव क्षेत्र में लगे हुए अवैध डीजल पंपों को जब्त करने की कार्यवाही दो दिन में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आमजन को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में जल वितरण समिति व जल उपयोक्ता संगमों के पदाधिकारियों की सहमति से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मांग अनुसार एवं आमजन एवं पशु-पक्षियों को पेयजल की उपलब्धता के लिए गुढा बांध से पानी छोड कर बडा नयागांव एनीकट भरने के पश्चात बांध से पानी का प्रवाह बंद कर दिया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा, हिंडोली उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मीणा, विकास अधिकारी हिण्डोली, जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पाटनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता केसी गोयल, गुढा बांध जल वितरण समिति चेयरमेन शिवराम गुर्जर, अध्यक्ष प्रहलाद डोई, जल उपयोक्ता संगम के सत्यनारायण मेघवाल, कन्हैयालाल, बलभद्र सिंह एवं रामलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखें  लुटेरा होमगार्ड : गिरोह बनाकर करवाता था लूटपाट

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!