देवरिया: ITI टॉपर नीतेश चौरसिया लखनऊ में पीएम मोदी की उपस्थिति में होंगे सम्मानित, जिले में खुशी

देवरिया के नीतेश चौरसिया ने आईटीआई फीटर ट्रेड में सेंट्रल जोन में पहला स्थान हासिल किया है। 21 नवंबर को लखनऊ में पीएम मोदी की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

देवरिया। आईटीआई के फीटर ट्रेड में सेंट्रल जोन में पहला स्थान प्राप्त कर देवरिया के छात्र नीतेश चौरसिया ने जिले का नाम रोशन किया है। आगामी 21 नवंबर को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (DGT) की ओर से देश भर के 52 टॉपर्स की सूची जारी की गई है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के कुल छह अभ्यर्थियों को जगह मिली है, जिनमें नीतेश चौरसिया भी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले नीतेश की इस सफलता से देवरिया में खुशी का माहौल बना हुआ है।

देवरिया प्राइवेट आईटीआई के हैं छात्र

जानकारी के अनुसार, नीतेश चौरसिया शहर के देवरिया खास में स्थित देवरिया प्राइवेट आईटीआई के विद्यार्थी हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर फीटर ट्रेड में सेंट्रल जोन में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले नीतेश ने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा महेन स्थित आरएस कान्वेंट स्कूल से पास की थी, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई बरहज के श्रीकृष्ण इंटर कालेज से पूरी की थी।

नीतेश एक साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सुभाष चौरसिया मुंबई में एक निजी संस्थान में बतौर टेक्नीशियन काम करते हैं और मां अर्चना देवी गृहिणी हैं। नीतेश के बड़े भाई सौरभ चौरसिया सेफ्टी ऑफिसर में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं छोटे भाई आयुष चौरसिया 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं।

शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

यह भी देखें  कुशीनगर से दिल्ली की उड़ान शुक्रवार से

नीतेश को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में सम्मानित किए जाने की सूचना मिलते ही परिजनों, संस्थान के अध्यापकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए नीतेश को बधाई दी है और उनके सुखद भविष्य की कामना की है।

स्रोत: दैनिक जागरण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!