एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; 64 एटीएम कार्ड बरामद

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के गिरफ्तार दोनों आरोपी और बरामद 64 एटीएम कार्ड के साथ पुलिस टीम।

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के गिरफ्तार दोनों आरोपी और बरामद 64 एटीएम कार्ड के साथ पुलिस टीम।

देवरिया। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह का देवरिया पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 64 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित निषाद पुत्र राजू निषाद (28) निवासी गोरखपुर और संदीप मिश्रा पुत्र स्वर्गीय देवनारायण मिश्रा (36) निवासी सिकरीगंज, गोरखपुर के रूप में हुई है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे देवरिया समेत अलग-अलग जनपदों में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ ठगी करते थे। गिरोह के सदस्य खासकर बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाते थे। ठगी के लिए गिरोह का एक सदस्य पहले से एटीएम के अंदर मौजूद रहता था और मशीन की स्क्रीन को इस तरह टच करता था कि मशीन ठीक से काम करना बंद कर दे।

 

इसके बाद जब कोई व्यक्ति एटीएम में कार्ड लगाकर पिन डालता और रुपये नहीं निकलते तो गिरोह का दूसरा सदस्य मदद करने के बहाने अंदर पहुंचता था। वह पीड़ित से उसका एटीएम कार्ड और पिन हासिल कर लेता था। इसके बाद चालाकी से उसी बैंक का मिलता-जुलता दूसरा एटीएम कार्ड पीड़ित को थमा देता था। असली कार्ड और पिन मिलने के बाद गिरोह के सदस्य दूसरे एटीएम से खाते से रुपये निकालकर आपस में बांट लेते थे।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहित निषाद के खिलाफ पहले से 19 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि संदीप मिश्रा के खिलाफ चार से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मामले में विवेचना जारी है।

यह भी देखें  योगी आदित्यनाथ ठग हैं - राहुल गांधी

 

पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी करने वाली कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!