छठ महापर्व

छठ महापर्व

छठ पर गुलजार हुआ हरखौली, देश-विदेश से गांव लौटे प्रवासी; दोपहर बाद सूना पड़ा चौराहा

 

लार (देवरिया)। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ हरखौली में आस्था, परंपरा और अपनों से मिलने की खुशियां लेकर आया। इस अवसर पर देश-विदेश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले प्रवासी भी अपनी मिट्टी की खुशबू और गांव की परंपराओं से जुड़ने के लिए घर लौटे। गांव में कहीं पूजा-अर्चना की तैयारियां दिखीं तो कहीं बच्चों की आतिशबाजी और परिवारों के मिलन ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी।

 

भिखम छपरा, खरका तुला, तारा कुंडावल, रुच्चापार और रक्शा समेत आसपास के कई गांवों के लोग छठ पर्व में शामिल हुए। हरखौली में अशोक पांडेय के यहां पहुंचे प्रवासियों ने छठ महापर्व की परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों को करीब से देखा। पुणे से देवेश कुमार, बेंगलुरु से नीलेश और जयपुर से शिवांश सहित कई लोग गांव पहुंचे। रोजगार के सिलसिले में बाहर रहने वाले इन लोगों के लिए छठ अपने गांव और परिवार से जुड़ने का खास अवसर बना।

 

दोपहर बाद सुनसान हो गया हरखौली चौराहा

 

छठ पर्व की रौनक का असर रामजानकी मार्ग स्थित हरखौली चौराहे पर भी देखने को मिला। आम दिनों में लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला चौराहा दोपहर बाद धीरे-धीरे सुनसान नजर आने लगा। गांव के लोग अपने-अपने घरों में त्योहार मनाने के लिए निकल गए। दुकानों और बाजार में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी।

छठ महापर्व
छठ महापर्व

 

उधर, बच्चों में छठ को लेकर खासा उत्साह रहा। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और घाटों के आसपास लगी दुकानों से पटाखे और मिठाइयां खरीदकर खूब आनंद लिया। घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ एक-दूसरे से मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

यह भी देखें  यूपी में आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती 3 साल के लिए, श्रेणी-1 में 40,000 रुपये न्यूनतम वेतन

 

दूरियां मिटाता है छठ का महापर्व

 

रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में गांव के लोग भले ही देश के अलग-अलग शहरों और विदेशों में रह रहे हों, लेकिन अपनी मिट्टी और परंपराओं से उनका रिश्ता आज भी उतना ही गहरा है। छठ महापर्व उन्हें फिर से अपनी जड़ों की ओर लौटने का अवसर देता है। हरखौली में उमड़ी रौनक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, त्योहारों की खुशियां और गांव की यादें उसे अपनों के बीच खींच ही लाती हैं।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!